Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘जितनी चीजें रोहित शर्मा भूलता है…’, कप्तान के गजनी बनने के बाद विराट कोहली का ओल्ड इंटरव्यू वायरल

IND Vs NZ Rohit Sharma Toss Virat Kohli

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे में टॉस के दौरान ‘गजनी’ बनकर चर्चा में आ गए। दरअसल, रोहित टॉस जीतने के बाद भूल गए कि वे बॉलिंग या बैटिंग क्या करना पसंद करेंगे। थोड़ी देर बाद उन्हें याद आया तब जाकर उन्होंने कहा कि वे गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

सच साबित हुई कोहली की बात

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि उनका फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया के गेंदबाजों ने रायपुर में कीवी टीम को महज 108 रनों पर ढेर कर दिया, लेकिन रोहित शर्मा का ये मोमेंट उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस भूलने की बीमारी पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच विराट कोहली का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कोहली की बात सच होती नजर आ रही है।

विराट कोहली का ओल्ड इंटरव्यू चर्चा में

दरअसल, कोहली ने कुछ समय पहले जतिन सप्रू को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा के बारे में कहा था कि जितनी चीजें रोहित शर्मा भूलता है, उतना मैंने किसी को चीजें भूलते हुए नहीं देखा। आईपैड, वॉलेट, फोन…मतलब छोटे-मोटे काम नहीं, बल्कि डेली यूज की बड़ी चीजें भी अक्सर भूल जाता है। कहता है- मुझे परवाह नहीं, नया ले लेंगे। कई बार तो उसे आधे रास्ते जाकर पता चलता है कि उसका आईपैड प्लेन में ही रह गया। रोहित के गजनी बनने के बद कोहली का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है।

24 जनवरी को इंदौर में फाइनल

बहरहाल, दूसरे वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के दो मैच जीतकर श्रंखला अपने नाम कर ली है। अब इस सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। उम्मीद है कि इस मैच में भी टीम इंडिया जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप करेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now