Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जोफ्रा आर्चर क्यों नहीं खेल रहे, कब तक करेंगे वापसी? जानिए

IPL 2023 DC Vs MI Jofra Archer

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (एमआई) के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में उपलब्ध नहीं रहे। जोफ्रा आर्चर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ एमआई के पहले मैच में एंट्री की थी और तब से वह दो मैचों में चोट के कारण चूक गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

MI के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद रोहित ने कहा- “हमने पहले 2 मैचों में बल्लेबाजी की और अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। पिच सूखी दिख रही है और शायद कुछ टर्न ले सकती है। स्टब्स के स्थान पर रिले मेरेडिथ हैं। जब आप नीचे होते हैं तो आपको खड़े होने के लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। आज जोफ्रा आर्चर उपलब्ध नहीं है।

उम्मीद है जल्द फिट होंगे 

इससे पहले CSK के खिलाफ मैच के बाद MI के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने आर्चर की चोट के बारे में बात की। बाउचर ने कहा- आर्चर को थोड़ा सा निगल (दर्द) है। हमारे पास उसकी देखभाल करने वाली एक शानदार मेडिकल टीम है। वह स्पष्ट रूप से हमारे लिए भी एक बड़ा खिलाड़ी है, इसलिए उम्मीद है कि वे जल्द ही उसे फिट कर सकते हैं। उन्होंने कहा- हम हमेशा खिलाड़ी की देखभाल करेंगे, लेकिन हम इस समय अपनी टीम से चिकित्सा सलाह का पालन कर रहे हैं। उम्मीद है वह बहुत जल्द चयन के लिए तैयार होगा।

यश ढुल का आईपीएल डेब्यू 

दूसरी ओर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अंडर-19 स्टार यश ढुल को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया। दिल्ली की टीम में इंजर्ड खलील अहमद की जगह ढुल की एंट्री कराई गई।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now