Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जोफ्रा आर्चर, मोईन अली और बेन स्टोक्स को क्या हुआ? धोनी-रोहित ने किया खुलासा

IPL 2023 MI Vs CSK Jofra Archer Moeen Ali Ben Stokes

नई दिल्ली: आईपीएल के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक शनिवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने आ चुकी हैं। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इस दौरान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ने चौंका दिया।

इसे चोट नहीं कहूंगा, लेकिन एहतियात के तौर पर जोफ्रा बाहर

दरअसल, मुंबई इंडियंस में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नहीं हैं तो वहीं दूसरी ओर सीएसके में स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स नदारद हैं। ये दोनों खिलाड़ी क्यों नहीं खेल रहे हैं, कप्तानों ने इस बारे में टॉस के बाद जानकारी दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- दुर्भाग्य से हमें एक झटका लगा है। मैं इसे चोट नहीं कहूंगा, लेकिन एहतियात के तौर पर जोफ्रा नहीं खेल रहे हैं, हमारे पास दूसरे खिलाड़ी हैं।

इसे भी पढ़ें:  IPL: ‘इसे भूल जाओ यार’ श्रीसंत को मोहाली में हुए विवाद की याद दिला रहे थे सहवाग, हरभजन ने बीच में रोका, देखें वीडियो

बैंगलोर में क्या गलत हुआ, इस बारे में हमने बात की

रोहित ने आगे कहा- यह बल्लेबाजी के लिए हमेशा अच्छी पिच है। गेंदबाजों के लिए इसमें हमेशा कुछ न कुछ रहता है। हमें बस अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम पिछले कुछ दिनों में अच्छे रहे हैं। बैंगलोर में हमारे आखिरी गेम में क्या गलत हुआ, इस बारे में हमने बात की। उम्मीद है कि हम आज रात मैच जीत सकते हैं। वानखेड़े में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए उत्सुक हैं।

स्टोक्स को चोट लगी है, मोईन अली उपलब्ध नहीं हैं

वहीं सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर कहा- कुछ चोटों से हमारी चिंता बढ़ी है। स्टोक्स को चोट लगी है, मोईन अली उपलब्ध नहीं हैं। अजिंक्य और प्रिटोरियस खेल रहे हैं। हमने ये दो बदलाव किए हैं। धोनी ने आगे कहा- सबसे यादगार स्थलों में से एक न केवल 2011 की जीत, बल्कि 2007 की जीत भी खास है। जब हम वापस आए तो हमें जो स्वागत मिला वह बहुत अच्छा था। एक रिपोर्ट में पता चला है कि स्टोक्स कम से कम 10 दिनों के लिए खेल से बाहर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे

इसे भी पढ़ें:  स्टंप से दूर जा रही थी गेंद, Joe Root ने पलटकर खेला रचनात्मक शॉट, देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now