Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खतरनाक इनस्विंगर नहीं झेल पाए Roy, गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां

Untitled1510

SA20, 2023: साउथ अफ्रीका में खेली जा रही टी20 लीग का आज दसवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पार्ल रॉयल्स बनाम डरबन सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने हैं। डरबन सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, टॉस हारकर पार्ल रॉयल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मुकाबले में पार्ल रॉयल्स टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय फ्लॉप रहे। उन्होंने 13 गेंद में 3 रन बनाए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। जेसन रॉय को तेज गेंदबाज Hardus Viljoen ने चारों खाने चित कर दिया और क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद को पूरी तरह मिस करते हुए रॉय क्रीज पर ही गिर पड़े और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं।

खतरनाक इनस्विंगर पर चारों खाने चित हुए जेसन रॉय

जिस गेंद पर जेसन रॉय क्लीन बोल्ड हुए वह खतरनाक इनस्विंग थी। रॉय मिलने के बाद तेज गेंदबाज Hardus Viljoen ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। रॉय उस वक्त आउट हुए जब टीम का स्कोर 2.5 ओवर में 13 रन था। इसके बाद जोस बटलर और Wihan Lubbe ने पारी को संभाला।

मैच का स्कोरकार्ड

अगर मैच की बात करें तो पार्ल रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं। Wihan Lubbe ने 57, जोस बटलर 35 और डेविड मिलर ने 28 रनों का योगदान दिया। अब डरबन सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने होंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पार्ल रॉयल्स- जेसन रॉय, जोस बटलर (wk), विहान लुब्बे, डेविड मिलर (c), डेन विलास, इयोन मॉर्गन, इवान जोन्स, फेरिस्को एडम्स, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी

डरबन सुपर जायंट्स- काइल मेयर्स, वियान मूल्डर, क्विंटन डी कॉक (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, क्रिस्टियान जोंकर, ड्वेन प्रिटोरियस, जेसन होल्डर, केशव महाराज, हार्डस विल्जोएन, प्रेनेलन सुब्रायन, रीस टॉपले

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now