Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

KL Rahul-Athiya Shetty को विराट कोहली ने दिया बड़ा गिफ्ट, धोनी ने भी तोहफा देकर बरसाया प्यार!

KL Rahul 2

KL Rahul-Athiya Shetty: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर केएल राहुल ने बॉलीवुड की अभिनेत्री अथिया शेट्टी से 23 जनवरी को शादी कर ली। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर हुई। शादी समारोह में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। टीम इंडिया के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी राहुल के शादी में शरीक नहीं हो पाए। क्योंकि वह न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रहे थे। हालांकि अपने चहेते दोस्त की शादी के बाद टीम के दो पूर्व कप्तानों ने केएल राहुल को खास तोफा दिया है।

विराट ने 2.17 करोड़ रुपये की BMW तो धोनी दी महंगी बाइक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नवविवाहित जोड़े को विराट कोहली और एमएस धोनी ने उपहार दिया है। विराट कोहली और एमएस धोनी केएल राहुल के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं। वह दोनों की कप्तानी में खेले हैं। राहुल को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर अथिया से शादी के बाद विराट ने 2.17 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार गिफ्ट की है। वहीं, मोटरबाइक्स के शौकीन एमएस धोनी ने कपल को 80 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक गिफ्ट की है।

अथिया और राहुल को फिल्म जगत और क्रिकेट के जगत की तरफ से कई उपहार दिए गए हैं। कथित तौर पर विराट कोहली, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, एमएस धोनी और अन्य ने उन्हें करोड़ों रुपये के सामान गिफ्ट किए हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल को कथित तौर पर सुनील शेट्टी ने 50 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया है।

सलमान खान-अर्जुन कपूर ने दिए महंगे उपहार

सलमान खान ने अथिया को 1.64 करोड़ रुपये की ऑडी कार गिफ्ट की है। बॉर्डर (1997), रिफ्यूजी (2000) और बाज़: ए बर्ड इन डेंजर (2003) जैसी फिल्मों में सुनील के सह-कलाकार जैकी श्रॉफ ने युगल को चोपार्ड की 30 लाख रुपये की घड़ी भेंट की है। अथिया के करीबी दोस्तों में से एक अर्जुन कपूर ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का डायमंड ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। अथिया और केएल राहुल की निजी शादी में अर्जुन की बहन अंशुला भी शामिल हुई थीं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now