Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोलकाता की सड़कों पर लॉकी ढूंढने निकले फर्ग्यूसन, फिर जो हुआ उसे देखकर रोक नहीं पाएंगे हंसी, देखें वीडियो

IPL 2023 KKR Lokie Fergusen

IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी- अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के खिलाड़ी भाग लेते हैं जो कि धीरे-धीरे अपनी टीम से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को लॉकी फर्ग्यूसन केकेआर टीम से जुड़े जिनका एक खास वीडियो के द्वारा स्वागत किया गया।

कोलकाता की सड़कों पर घीया ढूंढने निकले लॉकी फर्ग्यूसन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज और आईपीएल में कोलकाता टीम से खेलने वाले लॉकी फर्ग्यूसन आगामी सीजन के लिए टीम से जुड़ गए हैं। उनके टीम के जुड़ने को केकेआर ने अनोखे तरीके से एक वीडियो के माध्यम से साझा किया है। इस वीडियो में लॉकी फर्ग्यूसन कोलकाता की सड़कों पर भटकते हुए नजर आ रहे हैं। वे हर तरफ ये ही पूंछते हैं कि फ्रेश लॉकी है क्या?

वहीं हर तरफ भटकने के बाद आखिरकार उन्हें लॉकी मिल जाती है। जिसके बाद वे उसे हाथ में पकड़ते हैं और कहते हैं कि लोग इस लॉकी को ढूंढ रहे हैं न कि फ्रेश लॉकी को। ये वीडियो काफी मजेदार है और इसे कोलकाता ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

लॉकी फर्ग्यूसन का आईपीएल रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी गेंदे 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है। उन्होंने आईपीएल में 35 मैच खेले हैं और इसमें कुल 36 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4 विकेट पर 28 रन है। वे पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल थे। उन्हें इस साल ऑक्शन से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेड में खरीद लिया था।

केकेआर का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन जगदीशन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह और शाकिब अल हसन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now