Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुलदीप की कैरम बॉल पर चकमा गए शनाका, एक्शन करता रह गया श्रीलंका का हीरो, देखें वीडियो

IND Vs SL Kuldeep Yadav Dasun Shanaka1

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में क्रिकेट के रोमांचक नजारे देखने को मिले। जहां एक ओर शुभमन गिल और विराट कोहली की विस्फोटक पारी देखने को मिलीं तो दूसरी ओर मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की गेंदों ने कहर बरपा दिया। कुलदीप ने अपनी शानदार स्पिन से श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को इस तरह बोल्ड मारा कि वह हैरत में पड़ गए।

कैरम बॉल पर चकमा खा गए शनाका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। शनाका के लिए ओवर द विकेट गेंद डालने आए कुलदीप ने इस ओवर की आखिरी गेंद इतनी खतरनाक स्पिन डाली कि बॉल ने जैसे ही टप्पा खाया, ये विकेटों में घुसी और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। श्रीलंकाई कप्तान शनाका शानदार स्पिन पर इस तरह बीट हुए कि वह गेंद को रोकने का एक्शन ही करते रह गए। कुलदीप की खतरनाक गेंद ने क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही लूट ली है।

बाबर आजम की आ गई याद

कुलदीप यादव की इस खतरनाक स्पिन को देख क्रिकेटप्रेमियों को बाबर आजम की याद आ गई। कुलदीप ने बाबर आजम को भी इसी तरह की एक शानदार स्पिन पर चारों खाने चित कर दिया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now