Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचेगी मुंबई इंडियंस? ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में जहां एक तरफ कई टीमों ने अपना पहला मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत एक बार फिर से खराब साबित हुई। टीम को बैंगलोर के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के भविष्य को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने भविष्यवाणी की है।

फाइनल से दूर रह जाएगी मुंबई इंडियंस की टीम – टॉम मूडी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी का मानना है कि मुंबई इंडियंस की जो टीम है इस बार वह फाइनल में पहुंचना तो दूर फाइनल के आस-पास भी नहीं पहुंचेगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो पर उनसे जब मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 और टीम के भविष्य को लेकर पूछा गया तो उन्होंने टीम को परफेक्ट करार देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कई कमियों की भी बात कही।

टॉम मूडी ने कहा कि – मुझे मुंबई इंडियंस की चिंता हो रही है, क्योंकि मैं आईपीएल शुरू होने से पहले ही कह चुका हूं कि वह मुझे आईपीएल फाइनल के आस-पास भी नजर नहीं आ रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस की टीम में बैलेंस है। उनके पास बॉलिंग में गहराई नजर नहीं आ रही है।’ उन्होंने आगे कहा कि – ‘उनके विदेशी क्रिकेटरों की बात करें तो वहां भी बैलेंस नजर नहीं आता है। उनके पास युवा पावर हिटर हैं, जिसमें टिम, डेवाल्ड और स्टब्स शामिल हैं।’

Mumbai Indians Team: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, झेय रिचर्डसन, पीयूष चावला, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन और आकाश मधवाल।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now