Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें दिल्ली का लाइव वेदर अपडेट

IPL 2023 GT Vs DC Weather Update

IPL 2023 DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दिल्ली के मौसम ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल पिछले 15 दिनों से दिल्ली और एनसीआर में बारिश का मौसम बना हुआ है। मंगलवार सुबह भी तेज बुंदाबांदी हुई है ऐसे में मैच के समय पर मौसम का हाल जानना जरुरी है।

Delhi Weather Update: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मंगलवार को बारिश के चलते दिल्ली में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ने वाले पश्चिमी सर्कल के चलते 4 अप्रैल तक दिल्ली में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। मैच के समय बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है ऐसे में मैच हो सकता है। हालांकि अगर बारिश होती है तो मैच के ओवर में भी कटौती की जा सकती है।

पहली जीत दर्ज करने उतरेगी दिल्ली की टीम

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर के हाथों में हैं वहीं गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को सत्र के शुरुआती मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरी ओर गुजराज की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर जीत से टूर्नामेंट का आगाज किया था। ऐसे में दिल्ली अपना खाता खोलना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स स्कवॉड – डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, मिशेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), कमलेश नागरकोटी, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्टवाल, अमन खान, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिली रोसो और अभिषेक पोरेल।

गुजरात टाइटंस स्कवॉड- हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, शिवम मावी, यश दयाल, आर साई किशोर, अभिनव मनोहर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, विजय शंकर, केएस भरत, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, अल्जारी जोसेफ, केन विलियमसन, जोश लिटिल, ओडियन स्मिथ और नूर अहमद।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now