Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या बॉल है…कुलदीप की स्पिन देख दुनिया दंग, ऑफ स्टंप पर रखी गिल्ली उड़ाकर निकोलस के उड़ाए होश, देखें वीडियो

IND Vs NZ Kuldeep Yadav Henry Nicholls1

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शुभमन गिल की तूफानी पारी ने दर्शकों की नसों में रोमांच भर दिया। गिल की डबल सेंचुरी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर में विकेट खोकर 349 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को मोहम्मद सिराज ने पहला झटका दिया, इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने दूसरी सफलता दिलाई। 13 ओवर में दो विकेट गिरने के बाद भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपना जलवा दिखा दिया।

हैनरी निकोलस का किया शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कुलदीप ने 16वें ओवर में हैनरी निकोलस का शिकार किया। उन्होंने 30 गेंदों में 3 चौके ठोक 18 रन बनाकर खेल रहे निकोलस को अपनी करिश्माई गेंद पर इस तरह चकमा दिया कि इससे पहले वे इस गेंद को समझने की भी कोशिश करते, निकोलस ने होश ही उड़ गए।

कुलदीप ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़कर अंदर आई और ऑफ स्टंप पर रखी गिल्ली उड़ाते हुए बाहर निकल गई। खास बात यह है कि ये बॉल इतनी घातक थी कि लेग और मिडल स्टंप पर रखी दूसरी गिल्ली वहीं रखी रह गई। कुलदीप की खूबसूरत बॉल पर निकोलस का ये विकेट देख क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

कुलदीप की कातिलाना गेंद देखने के लिए यहां क्लिक करें।

6 ओवर में चटकाए 2 विकेट

कुलदीप ने इसके बाद 18वें ओवर में डेरिल मिशेल को शिकार बनाया। 9 रन बनाकर खेल रहे मिशेल कुलदीप की गेंद गच्चा खा गए और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। कुलदीप ने शुरू के 6 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान एक मेडिन ओवर फेंका।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now