Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

क्या गुजरात के खिलाफ मैच में नहीं दिखेगा MS Dhoni का जलवा? जानें सीएसके के सीईओ का जवाब

Ms Dhoni New Style

IPL 2023, CSK vs GT: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत आज से होने वाली है। इस लीग का पहला मैच पिछले साल की विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में चोट लग गई है और इसीलिए वे इस मैच में भाग नहीं लेंगे। इस पर अब चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ा अपडेट दिया है।

क्या एमएस धोनी पहला मैच करेंगे मिस ?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़ की हड्डी हैं। वे टीम के लिए शानदार कीपिंग और बल्लेबाजी तो करते ही हैं साथ ही कप्तानी में भी उनका अलग ही जलवा है। ऐसे में गुजरात के खिलाफ पहले मैच में उनके बाहर होने की खबरें सुनकर चेन्नई के फैंस में दुख की लहर फैल गई थी। हालांकि इस पर चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ा अपडेट दिया है।

विश्वनाथन ने पीटीआई पर कहा, ‘जहां तक मुझे पता है, कप्तान 100 फीसदी फिट हैं, इसके अलावा मुझे किसी और डेवलपमेंट के बारे में नहीं पता है।’ अगर धोनी नहीं खेल पाते हैं, तो ऐसे में विकेटकीपर की भूमिका डेवोन कॉनवे संभाल सकते हैं। कॉनवे न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी हैं और अपने शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएल में चेन्नई को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई ने निराशानजक प्रदर्शन किया था और टीम 10वें स्थान पर रही थी। इसके बाद इस साल ऑक्शन में टीम ने बेन स्टोक्स जैसे शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है जो कि अगले साल टीम के कप्तान भी बन सकते हैं। ऐसे में इस साल चेन्नई को उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सीएसके स्क्वाड (CSK Squad 2023)

एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी , महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।

गुजरात टाइटंस स्कवॉड (Gujrat Titans Squad 2023)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, बी साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, शिवम मावी, विजय शंकर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, यश दयाल, केन विलियमसन, जोशुआ लिटिल।

IPL 2023: 10 टीमें खेलेगी 70 मैच

इस बार आईपीएल (IPL) में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now