Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘क्या वनडे खत्म हो रहा?’ कोहली और गिल की पारी देख गदगद हुए युवराज सिंह ने फॉर्मेट को लेकर जताई चिंता

Gill

IND vs SL 3rd T20: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। इस जीत में विराट कोहली के 166 रनों की धमाकेदार पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोहली के अलावा शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा जिसपर टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह काफी खुश नजर आए।

युवराज सिंह ने जताई ये चिंता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद कई दिग्गजों ने खुशी जाहिर की और ट्वीट किए। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और विश्व विजेता युवराज सिंह का ट्वीट हर तरफ वायरल हो गया। युवराज सिंह ने अपनी पोस्ट में कोहली और शुभमन गिल की तो खूब तारीफ की लेकिन मैच के दौरान खाली स्टेडियम को देखकर वनडे क्रिकेट के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए। युवराज सिंह ने लिखा ‘शुभमन गिल शानदार खेले, उम्मीद है कि वह वनडे में एक और शतक लगाएंगे। दूसरे छोर पर विराट कोहली भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन मेरे लिए चिंता का विषय आधा खाली स्टेडियम है। क्या वनडे क्रिकेट खत्म हो रहा है?’

विराट-शुभमन की शतकीय पारी

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें विराट कोहली की आतिशी और शुभमन गिल की शतकीय पारी शामिल रही। किंग कोहली ने 110 गेंदों में 13 चौके-8 छक्के ठोक नाबाद 166 रन जड़े तो वहीं शुभमन गिल ने 116 रनों की शानदार पारी खेली।

मानसिकता हमेशा टीम को जिताना- कोहली

कोहली ने मैच के बाद कहा- मुझे मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड्स के बारे में कुछ नहीं पता। मेरे लिए यह मेरे इरादे और उस मानसिकता का प्रतिफल है जिसके साथ मैं खेलता हूं। मानसिकता हमेशा टीम को जिताने में मदद करने की होती है, जब तक संभव हो लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप अंतर पैदा करते हैं। कोहली ने आगे कहा- मैंने हमेशा सही कारणों से खेला है। मेरा मानना है कि जितना हो सके टीम की मदद करने की कोशिश करें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now