Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लखनऊ ने 24 साल के खिलाड़ी का कराया IPL डेब्यू

Collage 10

CSK vs LSG: आईपीएल 2023 का छठवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की जगह यश ठाकुर को मौका दिया है, जबकि धोनी की चेन्नई बिना बदलाव के उतरी है।

कौन हैं यश ठाकुर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यश ठाकुर की उम्र 24 साल है। वह भारत की अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 13 मैचों में 37 विकेट चटकाए हैं, जबकि लिस्ट एक के 28 मैचों में 44 विकेट निकाले हैं। वह टी20 फॉर्मेट में अब तक 37 मैच में 55 विकेट ले चुके हैं। राइट ऑर्म फॉस्ट मीडियम गेंदबाजी करने वाला ये लड़का विदर्भ की टीम से खेलता है।

यश ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया था

यश ठाकुर ने हाल में शैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। पिछले तीन टी20 मैचों में यश ने कुल 6 विकेट निकाले हैं। पूरे टूर्नामेंट में इस बॉलर ने 15 विकेट निकाले थे। घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के ऑक्शन में 45 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

अगर मैच की बात करें तो चेन्नई की टीम ने एक तेज शुरुआत की है। पहले 9 ओवर में ही 110 रन बन गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now