Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लखनऊ टीम से जल्द जुड़ेगा ये दिग्गज, मोर्कल बोले- ‘अब माथापच्ची करनी पड़ेगी’

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए खुशखबरी है। टीम में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की अगल मैच में एंट्री हो सकती है। हालांकि डी कॉक की वापसी को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डी कॉक के आने के बाद टीम सलेक्शन में समस्या बढ़ जाएगी।

मोर्न मोर्कल ने दिया ये बयान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोर्न मोर्कल ने अपने बयान में कहा कि ‘काइल मेयर्स बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऐसे में जब क्विंटन डी कॉक टीम के साथ जुड़ेंगे तो फिर सेलेक्शन में काफी दिक्कतें आएंगी। डी कॉक नीदरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबलों की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं थे।

मायर्स ने टीम में जगह पुख्ता कर ली है

डी कॉक की गैरमौजूदगी में लखनऊ ने शुरुआती दो मैचों में वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स को मौका दिया, जिन्होंने दोनों ही मैचों में तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। मेयर्स ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से प्लेइंग इलेवन में जगह पुख्ता कर ली है और उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि जब डी कॉक इस टीम से जुड़ेंगे तो टीम मैनेजमेंट के सामने मुश्किलें आ जाएंगी।

मोर्कल ने की मायर्स की तारीफ

सोमवार को सीएसके के खिलाफ मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत में मोर्कल ने कहा कि ‘मैंने काइल मेयर्स के साथ सीपीएल में सेंट लूसिया ज्यूक्स के लिए खेला था। जिस तरह से उन्होंने लिमिटेड ओवर्स में परफॉर्म करना शुरू कर दिया है वो काफी जबरदस्त है। मैंने डरबन में भी उनको इस तरह की पारियां खेलते हुए देखा था। वो गेंदबाजों को दबाव में ले आते हैं।

माथापच्ची करनी पड़ेगी

मोर्कल ने मायर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काइल मेयर्स को टॉप फॉर्म में देखकर काफी अच्छा लग रहा है। क्विंटन डी कॉक भी अगले एक-दो दिनों में आ जाएंगे और फिर सेलेक्शन के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी। हालांकि अच्छी बात ये है कि मुझे ये काम नहीं करना है।”

लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन-उल-हक, युद्धवीर चरक।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now