Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘लोग MS Dhoni के छक्के को याद करते हैं लेकिन..’ गौतम गंभीर ने बताया 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल का असली हीरो

Gautam Gambhir MS Dhoni

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले ही लोगों को 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल याद आ गया जिसमें भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए 28 साल बार वर्ल्ड कप जीता था। ये मैच भी वानखेड़े में खेला गया था। अब इसी को लेकर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल वर्ल्ड कप जो जब भी कोई याद करता है तो महेंद्र सिंह धोनी का वो छक्का याद आता है। इसके अलावा गंभीर की 97 रनों की पारी भी हर किसी के जहन में रहती है। कई लोगों का मानना है कि इस मैच को धोनी और उनके छक्के ने जिताया वहीं कुछ लोग युवराज सिंह का भी पूरा टूर्नामेंट में प्रदर्शन याद करते हैं और उन्हें हीरो मानते हैं। लेकिन गौतम गंभीर के मुताबिक फाइनल का असली हीरो कोई और ही था।

जाहिर खान ने मैच की लय तय की थी – गंभीर

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स को दिए गए इंटरव्यू में जाहिर खान की गेंदबाजी की बात की। उन्होंने कहा कि- लोग कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के छक्के की बात करते हैं, मेरे 97 रनों की पारी की चर्चा करते हैं लेकिन वो जाहिर खान थे जिन्होंने शुरुआत से ही दमदार गेंदबाजी करके मैच की लय सेट की थी। लेकिन उन्हें कोई याद नहीं रखता।

जाहिर खान ने की थी शानदार गेंदबाजी

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में जाहिर खान ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा था और छठवें ओवर में श्रीलंका के ओपनर उपल थरंगा का विकेट लेकर टीम की लय सेट की थी। इसके बाद खान ने सदी हुई गेंदबाजी की और 32 डॉट बॉल डाली। खान के मैच में 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट झटके थे हालांकि इस वर्ल्ड कप के बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए गए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now