Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैच खत्म होने से पहले ये क्या कर बैठे हार्दिक पांड्या, शुभमन के साथ वायरल हुई तस्वीर

Hardil

IND vs SL: हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ज्यादातर समय खराब मूड में दिखे। उसके पास इसके वाजिब कारण थे। मैच के दूसरे ओवर में ही तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लगातार तीन नो-बॉल फेंका। पूरे मैच में भारत ने 7 फ्री हिट दिए और चार वाइड गेंद फेंकी। इसका फायदा उठाकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में भारत 8 विकेट पर 190 रन तक ही पहुंच सकी।

हार्दिक ने की गलती!

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हार्दिक खुद 12 रन पर आउट हो गए। उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। मैच खत्म होने से पहले ही हार्दिक पांड्या को टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ हाथ मिलाते देखा गया। आम तौर पर खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद टीम के साथियों और विरोधियों से हाथ मिलाते हैं।

हार्दिक पांड्या का जितेश शर्मा, फील्डिंग कोच टी दिलीप और शुभमन गिल से मैच दौरान एक-एक करके हाथ मिलाने की तस्वीरें वायरल हुईं। हालांकि भारत के पास उस स्थिति से मैच जीतने की संभावना सबसे कम थी, लेकिन भारतीय कप्तान को मैच के बाद मैच की आखिरी गेंद से हाथ मिलाना शुरू करते देख प्रशंसक खुश नहीं थे।

अर्शदीप सिंह की नो बॉल पर ये बोले हार्दिक पांड्या

इस मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। जिसमें चोट के बाद वापसी कर रहे अर्शदीप सिंह ने तो सभी को हैरान कर दिया। अर्शदीप ने एक ही ओवर में तीन नो बॉल डाली वहीं मैच में कुल 5 नो बॉल डाली जो कि अब तक किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है। इस पर कप्तान हार्दिक पांड्या नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि ‘पहले के दिनों में भी उसने नो बॉल डाली है, ये कोई आरोप लगाने वाली बात नहीं है लेकिन नो बॉल एक अपराध है। भारतीय टीम के तरफ से कुल 7 नो बॉल डाले गए।

फिर फ्लॉप हुए ओपनर

लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 206 रन लगा दिए। कप्तान 22 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और छह छक्के मारे। जीत के लिए 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया एक समय 57 रन तक पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने छठे विकेट की साझेदारी में 91 रन जोड़कर भारत को मैच में वापस ला दिया था। लेकिन सूर्या के आउट होते ही लंका ने वापसी कर ली। भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन तक ही पहुंच सकी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now