Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मैं अपने प्रदर्शन से काफी..’ हार के बाद Dasun Shanaka ने सूर्यकुमार और श्रीलंका टीम को लेकर कही ये बात

IND Vs SL Dasun Shanaka

IND vs SL 3rd T20: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को राजकोट में खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की खतरनाक बल्लेबाजी देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। तीसरे और निर्णायक मैच में भारत ने 91 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। वहीं श्रीलंका भले ही ये मैच हार गई लेकिन उनके लिए ये सीरीज काफी शानदार रही। टीम ने शुरुआत के दो मैच में भारतीय टीम की हालत खराब कर दी और टीम के कप्तान दासुन शनाका भी इस प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए।

मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं- दासुन शनाका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस सीरीज का दूसरा मैच जीतने के बाद श्रीलंका की टीम आखिरी मैच हार गई। हालांकि इसमें भी टीम के लिए कई अच्छी चीजें हुई जिसे कप्तान दासुन शनाका ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले मैं फॉर्म में नहीं था लेकिन इस सीरीज में मैने पॉजिटिव तरीके से खेला और मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। उन्होंने ये भी कहा कि पूरी टीम ने अच्छा खेला और इस हार के बावजूद इस सीरीज में बहुत सी चीजें अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव बेहद शानदार खेले। मैंने उंगली में चोट के चलते गेंदबाजी नहीं कि लेकिन वनडे सीरीज में मैं इसे करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने इसके बाद भारतीय टीम को बेस्ट ऑफ लक कहा।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के प्रदर्शन पर जताई खुशी

इस शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- सूर्या हर पारी में अपनी बल्लेबाजी से सभी को आश्चर्यचकित करता रहा है। वह बस हमें बता रहा है कि बल्लेबाजी करना कितना आसान है। अगर मैं उसे गेंदबाजी कर रहा होता, तो उसकी बल्लेबाजी देखकर मुझे खुद निराशा होती। पांड्या ने राहुल त्रिपाठी का खास जिक्र करते हुए कहा- गेंद कुछ कर रही थी, लेकिन उन्होंने गजब का इरादा दिखाया, फिर स्काई ने अपना काम किया। आपको उसे कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है, वह जानता है कि उसे क्या करना है। अगर ऐसी कोई स्थिति है जहां वह अनिश्चित है, तो हम बात करते हैं लेकिन अक्सर नहीं क्योंकि वह जानता है कि क्या करना है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now