Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मैं जब मैदान पर उतरा..’ डेब्यू में गदर मचाने वाले Shivam Mavi ने मैच के बाद बताई अपनी कहानी, देखें वीडियो

IND Vs SL 1st T20 Shivam Mavi Interview

IND vs SL 1st T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में 162 रनों के टारगेट के जवाब में मेहमान टीम श्रीलंका 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी और भारत 2 रन से मैच जीत गई। इस मैच के हीरो शिवम मावी रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। नोएडा के रहने वाले मावी का ये डेब्यू मैच था और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाने के बाद उन्होंने बॉलिंग कोच पारस महांब्रे के साथ विशेष बातचीत की।

शिवम मावी ने बताया कैसा रहा उनका टीम में सिलेक्ट होने का पल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्कवॉड में शामिल होने के बाद पहले ही मैच में डेब्यू करने पर शिवम मावी बेहद खुश नजर आए और पारस महांब्रे के साथ इंटरव्यू में उन्होंने इस पल को याद किया और कहा कि ये मेरे लिए सपने का सच होने जैसा था। उन्होंने ये भी कहा कि ये बेहद ही कम बार होता है कि किसी खिलाड़ी को इतनी जल्दी प्लेइंग 11 में जगह मिल जाती हो। इसके बाद उन्होंने बताया कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद वे लगातार चोटिल हो रहे थे जिसके चलते उन्हें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन बाद में मैंने अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया और ये उसी का फल है।

मावी ने डेब्यू में बनाया रिकॉर्ड

मावी ने इस मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मावी ने पथुम निसांका को 1, धनंजय डिसिल्वा को 8, वानिंदु हसरंगा को 21 और महीश थीक्षाना को 1 रन पर आउट कर श्रीलंका को घुटनों पर ला खड़ा किया। डेब्यू में चार विकेट चटकाने के बाद मावी ने अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज किया।

डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने

शिवम मावी डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले सिरसा के गेंदबाज बरिंदर स्रान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में डेब्यू करते हुए हरारे में महज 10 रन देकर चार विकेट चटका डाले थे। वहीं भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के नाम भी डेब्यू में चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2009 में 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। मावी डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा

भारत की प्लेइंग 11

1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now