Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मेरे पास उसके लिए शब्द नहीं हैं’, रिंकू सिंह की तारीफ में कप्तान ने दिया ये बयान

Collage 58

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला रोमाचंक रहा। यह मैच केकेआर और गुजरात की टीम के बीच हुआ था, जिसमें केकेआर के रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर लगातार पांच छक्के ठोक मैच पलट दिया और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई है। मैच के बाद केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने रिंकू की तारीफों के पुल बांधे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिंकू सिंह की तारीफ में कप्तान नीतीश राणा ने बड़ी बात कही। टारगेट चेज होने पर नीतीश ने कहा कि ‘हमें थोड़ा भरोसा था। रिंकू ने पिछले साल ऐसा ही कुछ किया था, हालांकि हम वह मैच नहीं जीत पाए थे। जब दूसरा छक्का लगा तो हमने और विश्वास करना शुरू कर दिया, क्योंकि यश दयाल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। एक कप्तान के तौर पर विश्वास होना जरूरी है। लेकिन ऐसा कुछ होने के लिए यह 100 में से 1 मौका है।’

रिंकू सिंह की बदौलत मिले 2 अंक

मैच को लेकर नीतीश राणा ने कहा कि ‘हम आखिरी दो ओवरों को छोड़कर गेंद से अच्छे थे। राशिद ने हैट्रिक लेकर हमें बैकफुट पर ला दिया था। इस जीत का श्रेय रिंकू सिंह को जाता है। इस खेल से हमें जो दो अंक मिले हैं, वे उन्हीं की बदौलत हैं।

मेरे पास उसके लिए शब्द नहीं- नीतीश राणा

नीतीश राणा ने कहा कि ‘लोगों ने मुझसे पूछा कि रिंकू सिंह को बड़ा रोल क्यों नहीं मिलता और वह हमेशा छोटा ही रोल करता है। मैं उन पत्रकारों से कहना चाहता हूं कि ‘अगर यह दूसरा रोल है तो सोचिए कि वह पहले रोल के साथ क्या कर सकते हैं। पिछले मैच में उन्होंने एक अलग भूमिका निभाई थी और उन्होंने इसे बखूबी निभाया। ईमानदारी से कहूं तो, अगर मैं बल्लेबाजी कर रहा था और एक ओवर में 30 रन चाहिए थे, तो विश्वास होने का विचार होगा, लेकिन आपके दिल में आप जानते हैं कि आप क्या करने में सक्षम हैं। मेरे पास उसके लिए शब्द नहीं हैं।’

रिंकू सिंह ने आखिरी 5 गेंद पर जमाए 5 छक्के

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के 13वें मैच में रिंकू सिंह ने 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के ठोक कमाल कर दिया। उन्होंने 21 गेंद पर 48 रनों की पारी खेल अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। एक वक्त तक मैच विजेता लग रही गुजरात टाइटन्स से के जबड़े से रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में जीत छीन ली। गुजरात ने 20 ओवर में 204 रन बनाए थे। 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही केकेआर को आखिरी ओवर में 31 रन बनाकर 3 विकेट से मैच अपने नाम किया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now