Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mohammad Rizwan इस विस्फोटक खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श, जिससे कांपते थे बॉलर्स!

Untitled83

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने आइडियल क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है। रिजवान इस वक्त बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैं, जहां एक मैच के बाद उन्होंने अपने क्रिकेट आइडल के बारे में बताया है। उन्होंने जिस खिलाड़ी का नाम लिया है वो पाकिस्तान नहीं बल्कि दूसरे देश से खेलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तान टी20 टीम के ओपनर मोहम्मद रिजवान ने BPL के एक मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि ‘मेरे क्रिकेटिंग आइडल एबी डिविलियर्स हैं और वो मेरे हमेशा से काफी करीब रहे हैं। रिजवान ने कहा है कि मैं टी20 और टेस्ट में उनकी तरह ही खेलने की कोशिश करता हूं। रिजवान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हरा है। आपको बता दें कि डिबिलर्स को मिस्ट 360 ड्रिग्री कहा जाता है। वह विस्टफोटक बल्लेबाज रहे, उनके नाम से एक वक्त बॉलर्स कांपते थे।

कभी-कभी एंकर की भूमिका निभाना काफी शर्मनाक होता है- रिजवान

मैच के बाद प्रजेंटेशन में मोहम्मद रिजवान ने कहा कि ‘कभी-कभी मैच के दौरान टीम की डिमांड होती है कि मैं परिस्थितियों का आकलन करके पारी को संभालू और स्लो ओवर रेट के साथ खेलूं, लेकिन मेरा तो हमेशा यही मन करता है कि मैच जीतने के लिए 35-35 गेंदों में 60-70 रन बनाऊं। रिजवान ने कहा कि टी20 फॉर्मेट में कभी-कभी एंकर की भूमिका निभाना काफी शर्मनाक होता है।

रिजवान ने किया ये खुलासा

मोहम्मद रिजवान ने आगे कहा कि ‘कोई भी टी20 फ्रेंचाइजी उनका चयन जब करती है तो उन्हें कहती है कि बिना रिस्क लिए आप पिच पर जमकर खेले, जिससे बाकी के बल्लेबाज ताबड़तोड़ शॉट खेल सके और उन्हें यह चिंता न हो कि दूसरे छोर पर क्या हो रहा है।

टी 20 के स्पेशलिस्ट हैं रिजवान

मोहम्मद रिजवान की 30 साल हो गई है। वह पाकिस्तान के लिए 52 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 32.82 की औसत से 1247 बनाए हैं, इस फॉर्मेट में रिजवान ने 2 शतक और 8 अर्द्धशतक लगाए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में रिजवान ने 80 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.8 की औसत से 2635 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि टी20 में उनके नाम 1 शतक और 23 अर्द्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके आंकड़े ही यह बयां करते हैं कि वो टी20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं।

कोमिला विक्टोरियन्स टीम से खेल रहे रिजवान

आपको बता दें कि मोहम्मद रिजवान बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियन्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं। 4 मैचों में रिजवान ने 31.25 के औसत से 125 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक हाफ सेंचुरी शामिल है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now