Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोहम्मद सिराज ने उखाड़ फेंका मिडल स्टंप, लाहिरू कुमारा के उड़ गए होश, देखें वीडियो

IND Vs SL Lahiru Kumara Mohammed Siraj1

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मोहम्मद सिराज की धमाकेदार गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। सिराज ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 और उमरान मलिक ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट निकाले।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिराज, कुलदीप और उमरान की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में 215 रन बनाकर आउट हो गई। सिराज ने तो इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि बल्लेबाजों के स्टंप ही उखड़ गए। सिराज ने लाहिरू कुमारा को दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन रवाना कर दिया।

एक ओवर में चटकाए दो विकेट

ये नजारा 40वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की दूसरी गेंद पर दुनिथ वेलालेज को अक्षर पटेल के हाथों कैच करा चुके सिराज जोश से भरे थे। अब टीम इंडिया को श्रीलंका को ढेर करने के लिए महज एक विकेट की जरूरत थी। संकट में चल रही श्रीलंका के लिए लास्ट बल्लेबाज लाहिरू कुमारा क्रीज पर आए। कुमारा ने घातक गेंदबाजी कर रहे सिराज की एक गेंद जैसे-तैसे खेल ली। अब वह अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे।

गोली की रफ्तार से निकली बॉल

जैसे ही सिराज ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, ये बॉल गोली की रफ्तार से निकली और बाएं हाथ के बल्लेबाज कुमारा को बीट करते हुए मिडल स्टंप उड़ा ले गई। सिराज की ये घातक गेंद देख कुमारा के होश उड़ गए। इसी के साथ श्रीलंकाई पारी भी समाप्त हो गई। सिराज की शानदार गेंदबाजी देख कप्तान रोहित शर्मा भी खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने सिराज के लिए जमकर तालियां ठोकीं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now