Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मुझे पूरा यकीन है RCB प्लेऑफ तक जरूर जाएगी’

IPL 2023: आईपीएल 2023 के पांचवे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए, जवाब में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने 148 रनों की साझेदारी बनाकर मैच जीत लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरसीबी के इस जबरदस्त प्रदर्शन से इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन गदगद हैं। उन्होंने बड़ा बयान दिया है।क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने आरसीबी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा ‘मेरे हिसाब से बैंगलोर की टीम एक दिन इस आईपीएल को जीतेगी।’

प्लेऑफ तक जरूर जाएगी आरसीबी

माइकल वॉन ने आरसीबी कहा कि ‘रीस टोप्ली की इंजरी से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि उनकी चोट ज्यादा गहरी लग रही है। हालांकि इसके बावजूद टीम के पास कई अनुभवी प्लेयर हैं। इसके अलावा इस साल वो अपने होम ग्राउंड में भी मुकाबले खेल रहे हैं और उन्हें पता है कि इस मैदान पर कैसे जीत हासिल की जाती है। मुझे पूरा यकीन है कि वो प्लेऑफ तक जरूर जाएंगे और उसके बाद कुछ भी हो सकता है।’

आरसीबी का शानदार आगाज

आपको बता दें कि आरसीबी ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर इस सीजन का जरबदस्त आगाज किया है। पहले मैच में ही उसने आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 171/7 का स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में ही इस टार्गेट को हासिल कर लिया।

विराट पूरे रंग में दिखे

आरसीबी के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली पूरे रंग में दिखे। उन्होंने 49 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्‍के की मदद से नाबाद 82 रन बना डाल, वहीं कप्तान फाफ डू प्सेसी ने भी जबरदस्त पारी खेली। डू प्‍लेसी और कोहली ने 89 गेंदों में 148 रन की साझेदारी की। डु प्लेसी ने 73 रनों का योगदान दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now