Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से MS धोनी ने की मुलाकात, इस खिलाड़ी से है खास कनेक्शन

Published on: 7 April 2023
MS Dhoni Met The Players Of Mumbai Indians

IPL 2023: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाला खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें मुंबई पहुंच चुकी है, टीमों का प्रैक्टिस सेशन भी शुरू हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी मुंबई के फैंस में जमकर क्रेज देखा जा रहा है। इस बीच धोनी ने मुंबई पहुंचकर मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की है। जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

धोनी ने खिलाड़ियों से की बातचीत

महेंद्र सिंह धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों मुलाकात कर उनसे बातचती की। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से भी बातचीत की। बता दें कि ईशान किशान और एमएस धोनी एक ही राज्य झारखंड से आते हैं। जबकि चेन्नई के दूसरे खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो भी मुंबई के खिलाड़ियों से बात चीत करते हुए नजर आए।

सचिन ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स

इस दौरान मुंबई इंडियंस के मैटांर सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में पहुंचे, जहां उन्होंने मुंबई के खिलाड़ियों को टिप्स दिए। सचिन ने बल्लेबाजों को बैटिंग की तकनीक सिखाई है। बता दें कि मुंबई इंडियंस पहला मुकाबला हार चुकी है। ऐसे में यह मु्काबला उसके घर में खेला जा रहा है। जहां उस पर दवाब होगा।

मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद

मुंबई की तरह चेन्नई सुपर किंग्स भी पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार गई थी। हालांकि धोनी की टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। ऐसे में रोहित और धोनी की टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। क्योंकि मुंबई जहां जीत की राह पर लौटना चाहेगी, वहीं चेन्नई अपनी लय बरकारर रखना चाहेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now