Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुंबई के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी को लगा बड़ा झटका, नंबर 2 टी20 गेंदबाज हुआ बाहर

RCB Vs MI Wanindu Hasaranga

IPL 2023, RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पांचवा मैच रविवार की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के घाकड़ गेंदबाज वानिंदु हसरंगा इस मैच में नहीं खेलेंगे।

इस वजह से नहीं खेलेंगे हसरंगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, आरसीबी के हेड कोच संजय बांगर ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले वानिंदु हसरंगा की अनुपस्थिति को कन्फर्म किया है। संजय बांगर ने कहा कि, श्रीलंकाई स्टार ऑलराउंडर हसरंगा आईपीएल के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। वहीं इसके पीछे का कारण श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज है। बता दें कि, हसरंगा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई स्क्वॉड में शामिल हैं और उन्हें श्रीलंकाई बोर्ड की तरफ से एनओसी नहीं मिली है।

वानिंदु हसरंगा का टी20 करियर

बता दें कि हसरंगा दुनिया के मौजूदा दूसरे नंबर के टी20 गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 56 टी20 मुकाबलों में 91 विकेट लिए हैं। वहीं आईपीएल में उन्होंने 18 मैच खेले हैं और 18 विकेट लिए हैं।

RCB Squad: फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, अनुज रावत, फिन एलन*, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली*, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर , मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, रीस टॉपले, मनोज वानखेडे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, आकाश वशिष्ठ और आकाश दीप।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now