Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

N Jagadeesan ने पकड़ा गजब का कैच, देखकर आप भी कहेंगे वाह

Collage6

IPL 2023, GT vs KKR: आईपीएल 2023 के तहत गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। इस मुकाबले में केकेआर के सलामी बल्लेबाज एन जगदीसन ने ऋद्धिमान साहा का एक कमाल का कैच पकड़ा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, केकेआर के लिए पारी का पांचवा ओवर स्पिनर सुनील नरेन लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर बल्लेबाज साहा ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश की थी, लेकिन बल्ले के टॉप हिस्से पर लगकर गेंद हवा में गई। जैसी गेंद को हवा में देखा तो एन जगदीसन ने पीछे की तरफ दोड़ते हुए डाइव लगाई और एक शानदार कैच लपक लिया। इस मुकाबले में साहा 17 रन बनाकर आउट हुए।

गुजरात बनाम केकेआर लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। साईं सुदरशन 46 जबकि विजय शंकर 2 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। इससे पहले शुभमन गिल 39 जबकि साहा 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 5 ओवर का खेल बाकी रह गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस– शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।

कोलकाता नाइट राइडर्स– नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राय, नारायण जगदीसन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now