Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Naseem Shah की आग उगलती गेंद पर गच्चा खा गए Finn Allen, नवाज ने पकड़ा बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

PAK Vs NZ Naseem Shah Finn Allen Mohammad Nawaz

PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन कराची स्थित स्टेडियम में हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने ईश सोढ़ी को मौका दिया है। वहीं पारी की शुरुआत में ही टीम ने ओपनर फिन एलेन का विकेट गंवा दिया है। जिन्हें पिछले मैच के हीरो रहे नसीम शाह ने शानदार गेंद से आउट कर दिया।

नसीम शाह की गेंद पर चकमा खा गए फिन एलेन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत फिन एलेन और टॉम लेथम ने पारी की शुरूआत की। हालांकि उनकी ये जोड़ी एक ओवर भी टिक नहीं सकी। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करने उतरे नसीम शाह ने पहली गेंद पर सिंगल दिया वहीं दूसरी ही गेंद से फिन एलेन को परेशान करना शुरू कर दिया जिसके चलते ओवर की पांचवी गेंद पर एलेन ने शानदार शॉट खेला और गेंद कवर्स को पार करके जा ही रही थी कि इतने में मोहम्मद नवाज ने जंप मारकर शानदार कैच पकड़ लिया। इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया और कप्तान बाबर आजम के भी चेहरे पर खुशी आ गई। इसी प्रकार फिन एलेन एक बार फिर से नसीम शाह के शिकार हो गए।

और पढ़िए –

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ़

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

और पढ़िए – 

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now