Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नवाज ने Daryl Mitchell को मार दिया clean bowled, हिल भी नहीं पाया बैटर, देखें

Untitled 6

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहला वनडे खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने एक कमाल की गेंद फेंकी जिस पर डेरिल मिचेल क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद बल्लेबाज का रिएक्श देखने लायक था, क्योंकि बल्लेबाज को समझ ही नहीं आया कि आखिर गेंद कैसे स्टंप में घुस गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, मोहम्मद नवाज पाकिस्तान के लिए पारी का 27वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने Daryl Mitchell का शिकार कर लिया। नवाज की गेंद गिरकर थोड़ा टर्न हुई सीधा स्टंप में घुस गई। इस तरह डेरिल मिचेल 55 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए।

डेरिल मिचेल ने 55 गेंद में सिर्फ 1 चौका लगाते हुए 36 रन बनाए थे। उधर विकेट मिलने के बाद गेंदबाज नवाज ने अपने अंदाज में जश्न मनाया।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 46 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। माइकल ब्रेसवेल ने 43 रनों की सबसे पड़ी पारी खेली। फिलहाल क्रीज पर हेनरी सिप्ले और टिम साउदी टिके हुए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड– फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (w), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

पाकिस्तान– फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ़

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now