Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, 2 गेंदबाजों की वापसी

SA Vs NED

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने 31 मार्च से शुरू हो रहे दो वनडे मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। एनरिच नार्जे और कैगिसो रबाडा की वापसी कराई गई है। दोनों तेज गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका- नीदरलैंड के बीच ये पहली सीरीज होगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का मंगलवार को फिटनेस टेस्ट होगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर गए हैं या नहीं। उन्हें 18 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने शतक के दौरान चोट लग गई थी।

वनडे वर्ल्ड कप पर नजर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दक्षिण अफ्रीका के व्हाइट बॉल कोच रॉब वाल्टर ने कहा- “आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के संदर्भ में इन मैचों के महत्व को देखते हुए हमने अपने सबसे मजबूत संभावित स्क्वाड का नाम दिया है।” “मुझे विश्वास है कि खिलाड़ियों के इस समूह के साथ हम काम पूरा कर सकते हैं।”

दूसरे वनडे के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक (लखनऊ सुपर जायंट्स), मार्को जानसन (सनराइजर्स हैदराबाद), हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद), सिसंडा मगाला (चेन्नई सुपर किंग्स), एडेन मार्करम (सनराइजर्स हैदराबाद), डेविड मिलर (गुजरात) टाइटंस), लुंगी एनगिडी (दिल्ली कैपिटल्स), एनरिच नार्जे (दिल्ली कैपिटल्स) और कैगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स) 3 अप्रैल को ही अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं।

नीदरलैंड वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्टजे, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रेसी वैन डेर डूसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now