Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NZ vs SL 3rd T20: अंतिम ओवर में रोमांच की सारी हदें हुई पार, न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीता मैच

NZ Vs SL 3rd T20

NZ vs SL 3rd T20: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच न्यूजीलैंड के ओवल में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। वहीं श्रीलंका को टेस्ट और वनडे के बाद टी20 में भी हार का सामना करना पड़ा।

आखिरी ओवर में दिखा खतरनाक रोमांच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया तीसरा टी20 मैच काफी रोमांचक रहा और इसमें अंतिम ओवर में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 10 रनों की जरुरत थी। ओवर की पहली गेंद पर चैपमेन एक छक्का जड़ दिया। इसके बाद श्रीलंका के लाहिरू कुमारा ने वापसी की और दूसरी गेंद पर चैपमेन को कैच आउट किया।

इसके बाद जिमी निशम वाइड बॉल पर रनआउट हो गए। वहीं तीसरी गेंद पर लाहिरु कुमारा ने सेट बल्लेबाज डेरिल मिचेल का विकेट झटका और मैच अपनी ओर कर लिया। हालांकि चौथी गेंद पर रनआउट मिस हो गया और न्यूजीलैंड को एक रन मिल गया। अब आखिरी दो गेंदों पर टीम को जीत के लिए 2 रनों की जरुरत थी ऐसे में रवींद्र ने शानदार शॉट मारकर 2 रन ले लिए।

New Zealand Playing 11: चाड बोवेस, टिम सीफर्ट, टॉम लैथम (c & wk), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर

Sri Lanka playing 11: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (c), वानिन्दु हसरंगा, महेश थिक्षणा, प्रमोद मदुशन, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now