Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NZ vs SL t20 Series: न्यूजीलैंड टीम में 2 साल बाद लौटा खतरनाक खिलाड़ी, नए चेहरों को भी मौका

Collage 34

NZ vs SL t20 Series: न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। इन दोनों सीरीज के लिए कीवी टीम का ऐलान कर दिया गया है। दोनों टीमों का कप्तान टॉम लैथम को बनाया गया है। कीवी टीम इन दोनों सीरीज में कीवी टीम कुल 8 मुकाबले खेलेगी।

दोनों सीरीज पर कुल 8 टी20 मैच खेलेगी टीम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 3 टी20 मैच खेलेगी। इसके लिए कुल 13 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए कुल 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इन सीरीज के लिए कीवी टीम में युवा खिलाड़ी चैड बॉव्स और हेनरी शिपले दोनों टीमों में जगह मिली है। बॉव्स ने हाल में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब वह न्यूजीलैंड के लिए जल्द ही सबसे छोटे प्रारूप में पहली बार खेलते दिखेंगे। कोल मैकोंची को भी टीम में शामिल किया गया है।

टिम साइफर्ट 2 साल बाद टीम में लौटे

न्यूजीलैंड की टीम में 2021 के बाद पहली बार टिम साइफर्ट और रचिन रविन्द्र की वापसी हुई है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ खेलने के बाद साइफर्ट पाकिस्तान नहीं जाएंगे, क्योंकि उनकी पत्नी पहले बच्चे को जन्म देगी।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

दरअसल, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम के रेगुलर कप्तान समेत कई दिग्गजों को टीम में जगह नहीं मिली है। टिम साउदी, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे नियमित खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में खेलेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की टटी20 टीम

टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), चैड बॉव्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविन्द्र, टिम साइफर्ट, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, विल यंग।

पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), चैड बॉव्स, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, कोल मैकोंची , डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रविन्द्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now