Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका सीरीज के बाद फाइनल की रेस रोमांचक, भारत के अरमानों पर श्रीलंका फेर सकती है पानी

World Test Championship Final 2023 Team India

World Test Championship Final 2023: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर साउथ अफ्रीका को फॉलो ऑन दिया। जिसके बाद अंत में ये मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच के ड्रॉ होने पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल की रेस और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है और भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए कुछ खास करना होगा।

World Test Championship Final 2023: भारत को करना होगा ये काम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के आखिरी मैच ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलिया अभी भी 75.56 पर्सेंट के साथ टॉप पर है। उसका चयन लगभग कंफर्म है हालांकि ये मैच हारकर वह इस पर मुहर नहीं लगा पाई है। वहीं इस टेबल में दूसरे नंबर पर अभी भी भारतीय टीम मौजूद है। भारत के 58.93 प्रतिशत अंक है। अब भारत को फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 3-1 या फिर उससे ज्यादा के अंतर से हराना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी इसमें 5 मैच खेले जाएंगे।

श्रीलंका कर सकती है खेल, अफ्रीका दूसरों पर निर्भर

वर्ल्ड कप पाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम मौजूद है और उसके पास भी इस फाइनल तक पहुंचने का सुनहरा मौका है। इसके लिए श्रीलंका को बड़ा उलटफेर करते हुए मार्च 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दोनों टेस्ट मैच को जीतना होगा। अगर श्रीलंका इस सीरीज में क्लीन स्वीप कर देती है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से नहीं हराती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेलेगी।

वहीं इस ड्रॉ के चलते और सीरीज हारने के बाद साउथ अफ्रीका के चांस कम नजर आ रहे हैं। अफ्रीका को फाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को 2-0 से हराना होगा। इसके बाद भी अफ्रीका चाहेगी की श्रीलंका एक मैच हार जाए वहीं भारत भी ऑस्ट्रेलिया के सामने ज्यादा बड़े अंतर से ना जीते। अगर ऐसा होता है तो अफ्रीका क्वालिफाई कर सकती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now