Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, पृथ्वी शॉ की वापसी, रवींद्र जडेजा पर बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

Team India Ravindra Jadeja

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत के न्यूजीलैंड दौरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। बोर्ड ने कहा कि केएल राहुल और अक्षर पटेल पारिवारिक कारणों से न्यूजीलैंड होम सीरीज के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। दूसरी ओर बोर्ड ने रवींद्र जडेजा को लेकर भी अपडेट दिया। बीसीसीआई ने कहा- रवींद्र जडेजा का टीम में शामिल होना फिटनेस पर निर्भर करेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है। वहीं भारत की टेस्ट टीम में पहली बार सूर्यकुमार यादव शामिल किए गए हैं। सूर्या ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।

ये होगा शेड्यूल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दूसरा मैच 22 जनवरी और तीसरा मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद 27 जनवरी से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। 1 फरवरी तक चलने वाली सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 9 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक ये सीरीज चलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

NZ T20I के लिए भारत की टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार

न्यूजीलैंड वनडे के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (wk), हार्दिक पांड्या (vc), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now