Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

OTT Release Dates: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी ‘विक्रम वेधा’ और ‘भेड़िया’, जानें डिटेल्स

OTT Release Dates: बीते साल वरुण धवन-कृति सेनन की ‘भेड़िया’ और ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ रिलीज हुईं थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब लोगों में इस बात की चर्चा है कि ये दोनों ही फिल्में ओटीटी पर कब रिलीज होंगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फैंस शायद इन फिल्मों को घर बैठकर देखना चाहते हैं, इसलिए लोगों को इन फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है। अब ये दोनों ही फिल्में ओटीटटी पर रिलीज होने के लिए एकदम तैयार हैं।

‘विक्रम वेधा’ में आर माधवन और विजय सेतुपति ने की जबरदस्त एक्टिंग

बता दें कि बीते साल 30 सितंबर 2022 को Vikram Vedha हिंदी थिएटर में रिलीज हुई थी और ये फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) नाम से बनी साउथ मूवी की हिंदी रीमेक फिल्म है। साथ ही साउथ वाली फिल्म जबरदस्त हिट रही थी और इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने बहुत जबरदस्त एक्टिंग की है।

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

वहीं, हिंदी वाली ‘विक्रम वेधा’ में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन एक-दूसरे के अपोजिट नजर आए हैं। इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है और ये फिल्म 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

इस दिन ओटीटी पर देख सकेंगे ‘भेड़िया’ 

वहीं, वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। साथ ही 21 अप्रैल से इस फिल्म को आप घर बैठे देख सकते हैं। इस हॉरर-कॉमेडी मूवी में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी थे और ये फिल्म अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी है।

बहुत जल्द होगा फैंस का इंतजार खत्म

‘भेड़िया’ और ‘विक्रम वेधा’ बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और फैंस को भी दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही जैसे ही इन फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने की डेट सामने आई तो फैंस बहुत खुश है और अब इन फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now