Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

out or Not out…पांड्या के साथ हो गई चीटिंग! मचा बवाल

Untitled6 3

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवा झटका लगा है। पांड्या 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें Daryl Mitchell ने उन्हें वापस स्टैंड में भेजा। आउट होने के बाद पांड्या निराश दिखे और पवेलियन लौट गए।

पांड्या के विकेट पर बवाल

दरअसल, न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल 40वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर चौथी गेंद पर उन्होंने हार्दिक पांड्या को गच्चा दिया। वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और बॉलर सीधा विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों में गई, फिर गिल्ली नीचे गिरी। लिहाजा अंपायर ने पांड्या को आउट करार दिया।

NOT out हुआ ट्रेंड

पांड्या के इस विकेट पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस नॉट आउट बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर पांड्या के समर्थन में NOT OUT ट्रेंड भी हो गया।

शुभमन गिल ने ठोका शतक

अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर का खेल होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 138, जबकि वाशिंगटन सुंदर 2 रन पर नाबाद हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड का खेल 11

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (c & wk), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

इसे भी पढ़ें:  Quinton de Kock ने साउथ अफ्रीका के लिए रच डाला इतिहास

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now