Prajasatta Side Scroll Menu

PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PAK Vs NZ 2nd ODI Toss Update

PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन कराची स्थित स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बैटिंग का फैसला किया है।

दोनों के बीच खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 79 रनों से जीत हासिल की। इसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। आज का मैच निर्णायक है और जो भी इसे जीतेगा वह सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगा।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, शान मसूद, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ़

इसे भी पढ़ें:  'गेंद है या बुलेट' Mohammad Siraj की बॉल पर हिल भी नहीं पाए Kusal Mendis और उखड़ गए स्टंप, देखें वीडियो

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की तोड़ी कमर

बता दें कि इससे पहले कराची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और सिर्फ 182 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने शतकीय पारी खेली वहीं कप्तान केन विलियमसन ने भी 85 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में ईश सोढ़ी और टीम साउदी ने 2-2 विकेट गंवा दिए।

इसे भी पढ़ें:  मोहम्मद सिराज ने उखाड़ फेंका मिडल स्टंप, लाहिरू कुमारा के उड़ गए होश, देखें वीडियो

पाकिस्तान स्कवॉड

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद , तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर

न्यूज़ीलैंड स्कवॉड

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कौन हैं 29 साल के जितेश शर्मा, जिन्हें संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया की मिली कॉल, जानिए

PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now