Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी अफगानिस्तान, भारत में ऐसे देख सकेंगे लाइव

Updated By Tek Raj
Published on: 27 मार्च 2023
T20 World Cup 2022 Afghanistan Team

विज्ञापन

AFG vs PAK 3rd T20: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन दुबई के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा। इसे भारत में भी आसानी से देखा जा सकता है। इस मैच में जहां एक तरफ पाकिस्तान की टीम इज्जत बचाने के लिए उतरेगी वहीं अफगानिस्तान की टीम इतिहास रचते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

अफगानिस्तान की टीम का नेतृत्व राशिद खान करेंगे। जिन्हें मोहम्मद नबी की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं पाकिस्तान टीम की कमान शादाब खान संभालेंगे। टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

Afghanistan vs Pakistan Head to Head: जानें कौन किसपर भारी?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला साल 2013 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 4 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं।तीन मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है वहीं एक में अफगानिस्तान को।

AFG vs PAK Live Streaming: भारत में कैसे देखें लाइव?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा। जिन यूजर्स के पास फैनकोड एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लु्त्फ अपने मोबाइल फोन पर उठा सकते हैं।

दोनों टीमों के स्कवॉड

अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्ला अटल, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक।

पाकिस्तान की टीम: शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, एहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, जमान खान।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now