Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pandya की गेंद पर चारों खाने चित हुए Finn Allen

Untitled113

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए 54 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद हार्दिक पांड्या ने गेंद से कमाल किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन ऐलेन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

इस तरह आउट हुए फिन ऐलेन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप हुए। पंड्या ने फिन एलेन को पहले ओवर की दूसरी ही बॉल पर बोल्ड कर दिया। इस गेंद पर बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद ऐलेन बेहद निराश दिखे और काफी देर बार पवेलियन लौटे। उन्होंने दो गेंद में 0 रन बनाया।

टीम इंडिया ने बनाए 385 रन

अगर मैच की बात करें तो मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 385/9 का स्कोर दर्ज किया है। भारत के लिए शुभमन गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए, जबकि रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा हार्दिक पांड्या ने 54 रनों का योगदान दिया।

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर अपडेट

न्यूजीलैंड को अगर ये मैच जीतना है तो उसे 386 रन बनाने होंगे। फिलहाल कीवी टीम ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेवोन कॉन्वे 11 और हेनरी निकल्स 8 रन बनाकर टिके हुए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now