Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Parineeti-Raghav Marriage: परिणीति-राघव के रिश्ते पर अब हार्डी संधू ने लगाई मुहर, कहा- ‘मैंने बधाई भी दे दी है’

Image 7 3

Parineeti-Raghav Marriage: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर एक साथ दिखे तो हर तरफ दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बन गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि परिणीति और राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही बातें होने लगी कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। इस बीच अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने कंफर्म किया है कि परिणीति और राघव जल्द शादी करने वाले हैं।

हार्डी संधू ने किया खुलासा

बता दें कि डीएनए को इंटरव्यू देते हुए हार्डी ने कहा कि- उन्हें खुशी है कि परिणीति फाइनली लाइफ में सेटल हो रही हैं, उन्होंने कहा कि “मैं बहुत खुश हूं कि यह आखिरकार हो रहा है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” साथ ही उन्होंने ये भी शेयर किया कि जब वे अपनी 2022 की स्पाई-थ्रिलर ‘कोड नेम: तिरंगा’ की शूटिंग कर रहे थे, तो उनकी शादी के बारे में चर्चा होती थी।

उन्होंने कहा कि “जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में डिसकशन करते थे और वह कहती थी कि ‘मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है।” साथ ही उन्होंने ये भी कंफर्म किया कि उन्होंने परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर बधाई दी है, उन्होंने कहा कि “हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।”

संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट कर दी थी बधाई

वहीं, इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने ट्विटर अकाउंट पर राघव और परिणीति को शादी की बधाई दी थी। संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि- “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं, उनके एक होने को खूब प्यार और खुशियां मिले, मेरी तरफ से शुभकामनाएं.”

रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे परिणीति और राघव

बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now