Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पर्पल कैप की रेस में टॉप पर चल रहा ये तेज गेंदबाज

Collage 74

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 के तहत सोमवार को खेले गए 15 वें मुकाबले में लखनऊ ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ ने आरसीबी को हरा दिया। इस मैच में लखनऊ के तेज गेंदबाद मार्क वुड ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। यह विकेट लेते ही वह पर्पल कैप की रेस में नंबर एक पर काबिज हो गए हैं।

मार्क वुड ने इस सीजन 3 मैचों में 9 विकेट लेकर राशिद खान को दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। राशिद के इस सीजन अभी तक 8 विकेट हैं। पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट निकाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  कार चलाकर स्टेडियम पहुंचे Virat Kohli, इस बात को लेकर हुए इमोशनल, देखें

14 मैचों के बाद पर्पल कैप की लिस्ट (IPL 2023 Purple Cap)

मार्क वुड, मैच 3- विकेट 9
राशिद खान, मैच 3- विकेट 8
युजवेंद्र चहल, मैच 3- विकेट 8
रवि विश्नोई, मैच 4- विकेट 6
अल्जारी जोसेफ, मैच 3- विकेट-6

क्या है पर्पल कैप, यह किसे दिया जाता है?

पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  एलिस पेरी-ऋचा घोष का तूफान, 6 ओवर में ठोक डाले 82 रन, देखें वीडियो

पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi uncategorized

Join WhatsApp

Join Now