Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फखर जमां ने ठोका 81 हजार रुपये का छक्का, देखें वीडियो

PAK Vs NZ Fakhar Zaman1

नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां ने गदर मचा दिया। फखर ने शानदार वापसी करते हुए धमाकेदार सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने अपनी पारी में 81 हजार रुपये का छक्का जड़ा। जी हां, फखर ने एक ऐसा छक्का ठोका, जिसकी कीमत 81 हजार रुपये से ज्यादा रही।

बाढ़ पीड़ितों के लिए पाकिस्तान की बैंक की पहल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 26वें ओवर में देखने को मिला। मिशेल सेंटनर ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, फखर ने पोजिशन ली और एक पैर मोड़ कवर पॉइंट के ऊपर से करारा छक्का ठोक डाला। फखर के इस छक्के की कीमत एक हजार डॉलर रही। दरअसल, पाकिस्तान की बैंक अल्फालाह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए एक पहल की है। जिसके तहत हर छक्के पर एक हजार डॉलर डोनेट किए जाएंगे। इस तरह फखर के इस छक्के की कीमत लगभग 81 हजार रुपये रही।

फ्लॉप रहे कप्तान बाबर आजम

हालांकि इस मैच में दूसरे ओपनर शान मसूद का बल्ला नहीं चला। मसूद डक पर आउट हो गए। दूसरी ओर कप्तान बाबर आजम भी फेल रहे। वह 13 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 74 गेंदों में 77 रन जड़े। रिजवान ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now