Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीसीबी ने किया पीएसएल के शेड्यूल का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

PSL 2023

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट लीग (PSL) को लेकर बड़ा ऐलान किया। बोर्ड ने 13 फरवरी से शुरू हो रहे पीएसएल के आठवें संस्करण का शेड्यूल जारी कर दिया। कराची, लाहौर, रावलपिंडी और मुल्तान के चार स्टेडियमों में खेले जाने वाले 34 मैचों के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का समापन 19 मार्च को लाहौर में होगा। 2021 के विजेता मुल्तान सुल्तांस और मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स के बीच टूर्नामेंट के उद्घाटन से पहले 13 फरवरी को मुल्तान में पीएसएल उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

राशिद, वेड, हसरंगा, राजपक्षे, नीशम और शम्सी करेंगे डेब्यू

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स, मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड हर टीम के खिलाफ पांच घरेलू मैच खेलेंगे। रावलपिंडी में 11 मैच होंगे, कराची और लाहौर प्रत्येक में नौ मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि मुल्तान में पांच घरेलू खेल होंगे। रावलपिंडी 7 मार्च को एकमात्र डबल-हेडर की मेजबानी करेगा। इस दौरान पेशावर जाल्मी लाहौर कलंदर्स से खेलेंगे तो इस्लामाबाद यूनाइटेड मुल्तान सुल्तांस से भिड़ेगी। टी-20 खेलने वाले देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 36 से अधिक विदेशी खिलाड़ी 34-मैच के टूर्नामेंट में भाग लेंगे। टी20 विश्व कप विजेता आदिल राशिद और मैथ्यू वेड के साथ वानिंदु हसरंगा, भानुका राजपक्षे, जिमी नीशम और तबरेज शम्सी इस बार पीएसएल डेब्यू करेंगे।

पेशावर जालमी के कप्तान होंगे बाबर आजम

बाबर आजम पहली बार 2017 के विजेता पेशावर जालमी का नेतृत्व करेंगे। इमाद वसीम कराची किंग्स, शादाब खान इस्लामाबाद यूनाइटेड, शाहीन शाह अफरीदी लाहौर कलंदर्स, मोहम्मद रिजवान मुल्तान सुल्तांस की कप्तानी करेंगे। सरफराज अहमद 2019 चैंपियन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान होंगे। शोएब मलिक छह साल बाद कराची किंग्स में वापसी करेंगे। अफगानिस्तान के राशिद खान लाहौर कलंदर्स के लिए वापस आएंगे। वहीं एलेक्स हेल्स इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व करेंगे। टिम डेविड मुल्तान सुल्तांस के लिए दिखाई देंगे। जेसन रॉय क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए एक्शन में होंगे जबकि भानुका राजपक्षे पेशावर जाल्मी के लिए खेलेंगे। मैच दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे से शुरू होंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच रात 8 बजे शुरू होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now