Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

PM मोदी के मंत्री की बैटिंग, बल्ला हाथों में थाम जमकर लगाए चौके-छक्के, देखें Video

Jyotiraditya Scindia Batting

Cricket: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट के बड़े शौकीन है, वह अक्सर ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते नजर आते हैं, ग्वालियर में उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। सिंधिया ने ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम का जायजा लिया और इस दौरान पिच पर उतरकर बैटिंग में भी हाथ आजमाए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिंधिया ने की बैटिंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में ‘ग्वालियर खेल महोत्सव’ का शुभारंभ करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने पिच पर उतकर बैटिंग में हाथ आजमाते हुए जमकर चौके-छक्के लगाए, इस दौरान ग्वालियर में बन रहे नए क्रिकेट स्टेडियम का भी जायजा लिया।

सिंधिया ने किया ट्वीट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए ट्वीट भी किया है, जिसमें वह बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। सिंधिया ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि ‘एक आइडियल रविवार: जब आपको काम के बीच अपने मन पसन्द खेल, क्रिकेट के कुछ पल का आनंद उठाने को मिल जाए। ज ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में ‘ग्वालियर खेल महोत्सव’ के शुभारंभ के दौरान…’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैटिंग के दौरान खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए ग्वालियर खेल महोत्सव की जानकारी भी ली। खास बात यह है कि सिंधिया जब भी ग्वालियर में कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम जाते हैं तो उनका क्रिकेट प्रेम दिख ही जाता है, इससे पहले भी वह कई बार यहां पर इसी अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आ चुके हैं। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्रिकेट बहुत पसंद है, वह मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की भी खूब हौसलाअफजाई करते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now