Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुणे में आया मेंडिस का तूफान, 27 गेंदों में ठोक डाली फिफ्टी, देखें वीडियो

IND Vs SL Kusal Mendis

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच गुरुवार को खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने ऐसी तबाही मचाई कि दुनिया दंग रह गई। मेंडिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश कर तूफानी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने महज 27 गेंदों में 3 चौके-4 छक्के ठोक अर्धशतक कूट डाला। एक से एक बेहतरीन शॉट, कदमों का इस्तेमाल और कलाई की जादुगरी दिखाकर मेंडिस ने महफिल लूट ली।

चहल ने चटकाया विकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मेंडिस ने अपनी फिफ्टी छक्का ठोक पूरी की। उन्होंने आठवां ओवर डालने आए उमरान मलिक की दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की ओर छक्का ठोक हाफ सेंचुरी ठोक डाली।

मेंडिस के आगे थर-थर कांप रहे गेंदबाजों के बीच युजवेंद्र चहल ने राहत की सांस दिलाई। नौवां ओवर डालने आए चहल ने दूसरी ही गेंद पर मेंडिस को गच्चा देकर चारों खाने चित कर दिया। चहल की शानदार बॉल सीधा मेंडिस के पैड्स से जा टकराई। इस तरह तूफान मचा रहे मेंडिस 31 गेंदों में 52 रन बनाकर लौट गए।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हुए दो बदलाव

टीम इंडिया ने दूसरे टी 20 के लिए दो बदलाव किए। राहुल त्रिपाठी को डेब्यू कराया गया तो वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सिंह की भी एंट्री हुई। अर्शदीप के आने से हर्षल पटेल को बाहर कर दिया गया। उन्होंने पिछले मैच में 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए थे।

टीम इंडिया प्लेइंग-11

हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

श्रीलंका प्लेइंग-11

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now