Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘प्यार की कश्ती में..’ Shikhar Dhawan ने समंदर के बीच में चलाई नाव, शर्टलेस होकर शेयर किया मजेदार वीडियो, देखें

Shikhar Dhawan

नई दिल्ली: भारत के स्टार खिलाड़ी और धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। धवन को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में टीम में जगह नहीं दी गई है और उनका करियर लगभग समाप्त होता माना जा रहा है। वे भले ही मैदान पर अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हो लेकिन सोशल मीडिया पर वे अभी भी छाए हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे नाव पर बैठे हुए हैं और उसे चला रहे हैं।

प्यार की कश्ती में सवार हुए शिखर धवन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल शिखर धवन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे समुद्र के बीच में नाव चला रहे हैं। इसमें उन्होंने सिर्फ शॉर्ट्स पहन रखे हैं और सर पर काला कपड़ा भी बांध रखा है। धवन ने इस वीडियो के पीछे प्यार की कश्ती में, लहरों की मस्ती में वाला गाना लगाया है और लिखा है कि ‘ उम्मीद है आपका भी सोमवार प्यार की कश्ती से टकरा जाए। इस वीडियो पर कई लोग अलग अलग कमेंट्स कर रहे हैं।

10 दिसंबर को खेला था आखिरी मैच

बता दें कि शिखर धवन 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच के बाद से टीम से बाहर हैं। बांग्लादेश श्रृंखला के बाद, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20ई और इतने ही वनडे मैच खेले, लेकिन धवन किसी का भी हिस्सा नहीं थे। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की चल रही वनडे सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now