Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजकोट में भी बरस सकते हैं रन, फिर गरज सकता है सूर्या-अक्षर का बल्ला

Suryakumar Yadav Akshar Patel Expects Good Batting

IND vs SL 3rd T20: इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच गई है, पहला टी-20 भारत ने जीता था तो दूसरे में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी थी, जबकि अब तीसरा और निर्णायक टी-20 राजकोट में खेला जाएगा, खास बात यह है कि दूसरे टी-20 की तरह राजकोट में होने वाला मैच भी हाईस्कोरिंग हो सकता है।

बल्लेबाजी के लिए मददगार राजकोट की पिच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजकोट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जा रही है, क्योंकि राजकोट की पिच पूरी तरह से सपाट है, जिस पर बल्लेबाजी करना आसान होगा, ऐसे में यहां जो टीम पहले बैटिंग करेगी वह फायदे में रह सकती है। हालांकि पिच के हिसाब से चेचिंग भी अच्छे से की जा सकती है। पिच के सपाट होने से जहां बल्लेबाजों के पूरे हावी होने की उम्मीद है तो गेंदबाजों को विकेटों के लिए जोर लगाना पड़ सकता है।

राजकोट की बाउंड्री भी छोटी

खास बात यह है कि राजकोट की बाउंड्री भी थोड़ी छोटी हैं, ऐसे में अगर बल्लेबाज यहां खुलकर बैटिंग करते हैं तो फिर मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट्स देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि अब तक राजकोट में जितने भी मैच हुए हैं वह सब हाईस्कोरिंग रहे हैं, ऐसे में तीसरे टी-20 के भी हाईस्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।

सूर्या-अक्षर से फिर उम्मीद

दूसरे टी-20 में एक वक्त टीम इंडिया पूरी तरह से मैच से बाहर हो गई थी, लेकिन बाद में जिस तरह से अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग की उससे इंडिया एक बार फिर मैच में वापस हो गई थी, सूर्या और अक्षर ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी, लेकिन सूर्या के विकेट के बाद टीम इंडिया एक बार फिर दवाब में आई और मैच हाथ से निकल गया, लेकिन राजकोट में एक बार फिर इन दोनों बल्लेबाजों से अच्छी बैटिंग की उम्मीद है। क्योंकि दोनों खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now