Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजकोट में SKY का राज, शतक लगाने के बाद बोले सूर्या, पिच बहुत अच्छी थी, 2023 की तो…

Suryakumar Yadav Said After Scoring A Century

Suryakumar Yadav: इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी-20 में 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर बनाया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव के 112 रन शामिल है, सूर्या ने ऐसे बैटिंग की है, जैसे वह वीडियो गेम में बैटिंग कर रहे हो। वहीं बैटिंग के बाद सूर्या ने बड़ा बयान दिया है।

राजकोट की पिच बैटिंग के लिए अच्छी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्यकुमार यादव ने शतक लगाने के बाद हर्षा भोगले से बातचीत में कहा कि ‘राजकोट की पिच बैटिंग के लिए बहुत अच्छी थी, इसलिए वह अपना नेचुरल गेम खेल रहे थे। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 2023 की शुरुआत को लेकर वह बहुत खुश है। सूर्या ने कहा कि पिच पर अच्छा बाउंस था और आउटफील्ड भी काफी तेज थी, ऐसे में बैटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।’

9 छक्के 7 चौके

सूर्यकुमार यादव ने आज ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक लगाया है, इस दौरान उन्होंने 51 गेदों में 112 रन की पारी खेली, इस दौरान 9 गगनचुंबी छक्के और 7 शानदार चौके लगाए, उनकी बैटिंग को देखकर मैदान में दर्शकों में उत्साह भर गया।

सूर्यकुमार यादव का तीसरा शतक

सूर्यकुमार यादव का यह करियर का तीसरा शतक है, इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग की थी, खास बात यह है कि सूर्या ने नए साल के पहले ही महीने में शतक लगा दिया है। सूर्या की बैटिंग के सभी लोग दीवाने हो गए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now