Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को ही क्यों बनाया अपना दूसरा होम ग्राउंड, दिलचस्प है इसकी वजह

Punjab Kings Vs Rajasthan Royals

IPL 2023: आईपीएल में आज होने वाला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। लेकिन यह मुकाबला राजस्थान या पंजाब में नहीं होगा बल्कि यह मुकाबला उत्तर भारत के राज्य असम में खेला जाएगा। आज का मैच गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में होगा जो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है। लेकिन राजस्थान ने गुवाहाटी को अपना दूसरा होम ग्राउंड क्यों बनाया इसके पीछे की वजह दिलचस्प है।

नार्थ-ईस्ट में पहली बार होगा आईपीएल मैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, भारत में आईपीएल 2008 से हो रहा है, लेकिन अब तक नार्थ-ईस्ट में एक भी मुकाबला नहीं हुआ था। यह पहला मौका होगा जब नार्थ-ईस्ट के किसी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का मैच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने नार्थ-ईस्ट में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिहाज से गुवाहाटी के बारसपारा को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। ताकि यहां के लोगों का क्रेज भी क्रिकेट के प्रति बढ़ सके। क्योंकि नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में क्रिकेट की दिलचस्पी कम देखी जाती है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने इस ग्राउंड को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। राजस्थान का पहला होम ग्राउंड जयपुर है।

रियान पराग का होम ग्राउंड

राजस्थान रॉयल्स के इस फैसले को लेकर असम क्रिकेट एसोसिएशन ने भी धन्यवाद किया है। असम क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजस्थान रॉयल्स के इस फैसले पर आभार जताया है। खास बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग का यह होम ग्राउंड भी है। ऐसे में अपने लोकल बॉय को देखने के लिए भी गुवाहाटी में लोग यह मुकाबला देखने के लिए पहुंचेंगे। रियान पराग ने भी राजस्थान रॉयल्स को कई मुकाबले जिताए हैं। ऐसे में आज उनसे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

बता दें कि पिछले साल भी गुवाहाटी में मैच प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना के कारण यहां मुकाबले नहीं हो सके थे। लेकिन इस बार के कुछ मैच राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में ही खेलेगी। यह खबर नार्थ-ईस्ट के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी अच्छी है। आज के अलावा 8 अप्रैल को भी एक मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा, यह मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now