Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रनआउट पर बल्लेबाज का खून खौला, हेलमेट-बल्ला-जूता फेंका, स्टेडियम में मचा दी तबाही, देखें वीडियो

Jarrod Kaye Run Out1

नई दिल्ली: क्रिकेट में जब से मांकडिंग रनआउट लागू हुआ है तब से ये हमेशा चर्चा का विषय बना रहा है। कई क्रिकेटप्रेमी इसे स्पिरिट ऑफ गेम के खिलाफ बताते हैं तो कई इसे नियम कायदे तोड़ने वालों को जरूरी सजा के तौर पर देखते हैं। हालांकि जो भी बल्लेबाज दूसरे छोर पर गेंदबाज के मांकडिंग से आउट होता है, उसका अक्सर खून खौल जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक घरेलू मैच के दौरान सामने आया। क्लेरमॉन्ट और न्यू नोरफोक के बीच खेले गए मैच में एक बल्लेबाज इस तरह भड़का कि सब देखते रह गए।

हेलमेट-बल्ला-जूता सब फेंका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच में बल्लेबाज जारोद काये नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने गेंदबाज के गेंद डालने से पहले ही अपनी क्रीज छोड़ दी थी। ऐसे में गेंदबाज ने फुर्ती दिखाते हुए उन्होंने रनआउट कर दिया। जब निर्णय को थर्ड अंपायर के पास भेजा गया, तो उन्होंने ग्राउंड अंपायर से कहा कि बल्लेबाज को गेंद डालने से पहले क्रीज छोड़ने की वजह से आउट करार दिया जाए। अंपायर के इस फैसले से खफा काये इस तरह भड़क गए कि पवेलियन लौटते समय सबसे पहले अपना बल्ला फेंका। इसके बाद भी उनका गुस्सा कम नहीं हुआ तो उन्होंने अपना जूता उतारकर फेंक दिया। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने ग्लव्स उतारे और गुस्से में इन्हें भी फेंक दिया। स्टेडियम में मची इस तबाही को देख सब दंग रह गए।

अर्धशतक से चूक गए काये

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू नोरफोक ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 263 रन का स्कोर बनाया। टीम के उप-कप्तान हैरी बूथ ने 63, जेसन रिग्बी ने 67 और थॉमस ब्रिस्को के नाबाद 22 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम को अच्छा स्कोर करने में मदद की। जब क्लेरमॉन्ट चेज करने आई तो पूरी टीम 214 रनों के योग पर सिमट गई। जारोड काये 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रिक मार्टिन 70 टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन-आउट होने पर काये काफी निराश थे, क्योंकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now