Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रणजी मैच में बवाल, ‘फैंस बोला-‘खेलने तो आता है नहीं’ भड़के सौरभ तिवारी बल्ला लेकर मारने दौड़े, देखें Video

Tiwary

नई दिल्ली: सौरभ तिवारी लंबे बालों और प्रभावशाली काया के साथ एमएस धोनी के हमशक्ल के रूप में भारतीय टीम में आए। आईपीएल में वो एक वक्त मुंबई इंडियंस के मेन प्लेयर थे। लेकिन करियन लंबा नहीं चल पाया।

रणजी मैच में भड़के सौरव तिवारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

धोनी भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक बन गए, जबकि सौरभ तिवारी का नाम इतिहास की किताबों के काले पन्नों में खो गया। झारखंड का बल्लेबाज अभी भी झारखंड रणजी टीम के लिए पेशेवर क्रिकेट खेलता है लेकिन वह लोकप्रिय खिलाड़ी कहे जाने के करीब भी नहीं है। उन्हें इंडियन टी20 लीग 2023 सीजन के लिए मुंबई इंडियन ने रिलीज कर दिया है।

ऐसे में सौरभ तिवारी रणजी मैच खेल रहे है। हाल ही में एक घटना में उनका नाम उछला है। रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान एक क्रिकेट प्रशंसक के साथ लड़ाई करते दिखे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रशंसक खिलाड़ी से पूछ रहा है कि क्या वह आगे बल्लेबाजी करने जाएगा। ये खिलाड़ी सौरभ तिवारी थे।

प्रशंसक दो बार सम्मानपूर्वक पूछता है लेकिन सौरव तिवारी कोई जवाब नहीं देते। तीसरी बार फैन ने बदतमीजी से पूछा इसके बाद तिवारी भड़क गए। दोनों के बीच बहस होने लगी।

‘दादागिरी यहीं उतार देंगे’

सौरभ तिवारी ने कहा “मैच देखने आया है मैच देख, दादागिरी यहीं उतार देंगे।” इस पर प्रशंसक और भी क्रोधित हो जाता है और कहता है, खेलने तो आता नहीं है।” ऐसा लग रहा था कि तिवारी का गुस्सा बेकाबू हो गया है और वह हाथ में बल्ला फैंस की तरफ भागते हैं।

कभी आईपीएल के स्टार थे सौरभ तिवारी

सौरभ तिवारी ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत मुंबई इंडियंस टीम से की। तीन साल तक इसी टीम के लिए खेले। 2010 के आईपीएल में मुंबई को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और 16 मैचों में 419 रन बनाए। इस दौरान सौरभ ने तीन हाफ सेन्चुरी भी लगाईं। उनका स्ट्राइक रेट 135+ का रहा। 2011 के अगले आईपीएल सीजन के ऑक्शन में उन्हें विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now