Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rawalpindi Express चलने से पहले पटरी से उतरी, शोएब अख्तर की फिल्म खटाई में, मेकर्स को दी बड़ी धमकी

Akhtar

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर बन रही फिल्म रावलपिंडी एक्सप्रेस नहीं बनेगी। शोएब ने खुद इसकी जानकारी दी है। शोएब अख्तर ने शनिवार को एक ट्वीट के जरिए अपने फैन्स को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के फेल होने की जानकारी दी। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि उनके जीवन पर “रावलपिंडी एक्सप्रेस” नामक एक बायोपिक बनाई जा रही थी, लेकिन अब उन्होंने इसमें शामिल टीम से नाता तोड़ लिया है।

डिरेल हो गई रावलपिंडी एक्सप्रेस?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यानी की रावलपिंडी एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने से पहले ही डिरेल हो गई है। 47 वर्षीय ने तर्क दिया कि वह वास्तव में फिल्म करना चाहते थे लेकिन फिल्म मेकर्स दल द्वारा अनुबंध के उल्लंघन और कुछ असहमतियों के कारण उन्होंने समझौते को समाप्त कर दिया। अख्तर ने मेकर्स को धमकी भी दी है।

शोएब अख्तर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर से आते हैं। पाकिस्तान में उन्हें रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। ये नाम प्रशंसकों द्वारा उनके करियर के दौरान दिया गया। अख्तर के पास अभी भी एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड है।

100.2 मील प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी गेंद

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 2003 क्रिकेट विश्व कप के दौरान एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज निक नाइट को 161.3 किमी प्रति घंटे (100.2 मील प्रति घंटे) की गेंद फेंकी। अपनी पहली पांच गेंदों में 153.3 किमी प्रति घंटे, 158.4 किमी प्रति घंटे, 158.5 किमी प्रति घंटे, 157.4 किमी प्रति घंटे और 159.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंग्लैंड के बल्लेबाज को डराने के बाद यह उनके पहले ओवर की आखिरी गेंद थी। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 46 मैचों में 178 विकेट झटके। वहीं उन्होंने 163 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी की और 247 विकेट लिए। उनका बेस्ट फिगर 6/16 का है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now